महंत राजू दास ने किया मंदिर का शिलान्यास

SHARE:

विश्व पर्यावरण दिवस पर बजरंगबली मंदिर परिसर में हुआ वृक्षारोपण….

फूलपुर, आजमगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्र के कनेरी (लच्छू का पूरा) स्थित श्री बजरंगबली मंदिर परिसर में गुरुवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अयोध्या के संत महंत राजू दास महाराज ने मंदिर का शिलान्यास किया तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महंत राजू दास महाराज ने मंदिर परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण, ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में धार्मिक एवं पर्यावरणीय जागरूकता का सुंदर समन्वय देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “एक वृक्ष सौ पुत्र समान” तथा “पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं” जैसे संदेश केवल नारे नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।

Samaachaar
Author: Samaachaar

Leave a Comment